भिवंडी के युवक दुबई में 11 दिन से लापता, परिवार परेशान


काल्हेर के अरिहंत कंपाउंड में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई; टेम्पो से कमला पसंद और राजश्री पान मसाला बरामद
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी: भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई में कमला पसंद पान मसाला और राजश्री पान मसाला सहित कुल 57 लाख 96 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 39 वर्षीय लियाकत साबीर अली को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को काल्हेर स्थित अरिहंत कंपाउंड में मारुति सर्विसिंग सेंटर के सामने एक चॉकलेटी रंग का टाटा टेम्पो (MH-02-ON-8045) संदिग्ध अवस्था में मिला। जांच के दौरान टेम्पो में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कमला पसंद पान मसाला तथा राजश्री पान मसाला की बड़ी खेप बरामद हुई। जब्त गुटखे की कीमत करीब 42 लाख 96 हजार रुपये बताई गई है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित गुटखे को बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से महाराष्ट्र में लाया और उसका परिवहन किया जा रहा था। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शुभांगी जितेंद्र कर्ण की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी लियाकत साबीर अली (39) को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसे 30 अक्टूबर की रात 10:24 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं, जावेद, कमला पसंद पान मसाला के वितरक आयाज और ट्रांसपोर्टर शफी की तलाश की जा रही है। इन तीनों के पूरे नाम और पते फिलहाल पुलिस को उपलब्ध नहीं हैं।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 223, 271, 274 और 275 के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विभिन्न प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र पाटील कर रहे हैं।

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई