ठाणे जिले में रॉकेट और हवा में उड़ने वाले पटाखों पर दो महीने की पूर्ण पाबंदी, जिलाधिकारी का आदेश



जलगांव, दि. 15 नवंबर (सिटी न्यूज़ मुंबई)
महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल के जलगांव जिला कार्यालय में विधि सलाहकार के पद पर एडवोकेट सलीम इसाक शेख (जलगांव) की नियुक्ति की गई है।
महामंडल के जलगांव जिला प्रबंधक पितांबर पाटील के हाथों एडवोकेट सलीम इसाक शेख को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अमजद ए. खान उपस्थित थे।
महामंडल की विभिन्न योजनाओं, अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता, ऋण संबंधी मामलों तथा कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए एडवोकेट सलीम इसाक शेख मार्गदर्शन करेंगे।
इस नियुक्ति से जलगांव जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को महामंडल की योजनाओं का लाभ लेते समय आने वाली कानूनी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
इस नियुक्ति पर एडवोकेट सलीम इसाक शेख को विभिन्न स्तरों से बधाइयां दी जा रही हैं।

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई







