भिवंडी की दो महिला डॉक्टरों को मिला ‘एपीजे अब्दुल कलाम सच्चा रत्न बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड


भिवंडी की राजनीति में बड़ा भूचाल!
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी महानगरपालिका में स्वीकृत नगरसेवक के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी का आदेश दरकिनार कर भाजपा विधायक महेश चौघुले के समर्थक माने जाने वाले भरत जंगलानी के नाम की सिफारिश करने के आरोप में समाजवादी पार्टी ने अपने छह नगरसेवकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आजमी के निर्देश पर शहराध्यक्ष रियाज आजमी ने यह कार्रवाई की।
निष्कासित नगरसेवकों में गुटनेता आरिब याकूब शेख, काशफी शाफ मोमिन, आजीब जमाल मोमिन, अंसारी शबाना शमीम, शेख सलमाबानो मोहम्मद अक्रम और खान अमल उबैद शामिल हैं। स्वीकृत नगरसेवक पद के चयन को लेकर पार्टी के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है।
पार्टी से गद्दारी बर्दाश्त नहीं, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे: रियाज आजमी
समाजवादी पार्टी के शहराध्यक्ष रियाज आजमी ने आरोप लगाया कि पार्टी के समर्थन से निर्वाचित हुए नगरसेवकों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेगी और स्वीकृत नगरसेवक के चयन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।छह नगरसेवकों के निष्कासन के बाद भिवंडी महानगरपालिका की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। अब इस विवाद का आगे क्या परिणाम होगा और कानूनी लड़ाई किस दिशा में जाएगी, इस पर पूरे भिवंडी के राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं।