सामग्री पर जाएँ
City News Mumbai
अपराध

कांदिवली में मेफेड्रोन ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

शेख2 मिनट में पढ़ें

मुंबई, दि. 7 नवंबर (सिटी न्यूज़ मुंबईकासिम सैय्यद/मतिबुल्ला शेख )

मुंबई के कांदिवली इलाके में समतानगर पुलिस ने मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 239 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.99 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, समतानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांदिवली पूर्व के भाजीवाड़ी, बिहारी टेकड़ी, पोईसर इलाके में मेफेड्रोन ड्रग्स की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी माला हरिश्चंद्र राय, अविनाश मोहननाथ झा उर्फ लोटा और पूजा राय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच से जानकारी मिली कि माला राय और अविनाश उर्फ लोटा तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम तमिलनाडु पहुंची और 26 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

* माला हरिश्चंद्र राय (27 वर्ष) – निवासी रामशंकर सिंह चॉल, भाजीवाड़ी, गांधेवली रोड, पोईसर, कांदिवली पूर्व, मुंबई।

* अविनाश मोहननाथ झा उर्फ लोटा (35 वर्ष) – निवासी जांगिड़ सिंह चॉल, भाजीवाड़ी, बिहारी टेकड़ी, पोईसर, कांदिवली पूर्व, मुंबई।

पुलिस की कार्रवाई में 239 ग्राम मेफेड्रोन, जिसकी अनुमानित कीमत 9.99 लाख रुपये है, नकदी और वजन करने का कांटा भी जब्त किए जाने का उल्लेख है। इसके अलावा आरोपियों से जुड़े ठिकाने से 2.50 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा समतानगर पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों और जांच टीम के प्रयासों से इस ड्रग्स मामले में आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

ड्रग्स के खिलाफ मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

शेख

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई

अपराध की और ख़बरें

सभी देखें