मीरा-भाईंदर में स्व. गिल्बर्ट मेंडोसा के नाम पर बनेगा 400 बेड का अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल, 28 जून 2028 की डेडलाइन तय


पानी चोरी रोकने, गड्ढामुक्त सड़कों, प्रदूषण नियंत्रण और कामवारी नदी की सफाई की उठाई मांग
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी: शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार, 28 अक्टूबर को मनपा आयुक्त अनमोल सागर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कम बारिश के चलते संभावित जलसंकट को देखते हुए पानी चोरी पर रोक लगाने और साइजिंग, डाइंग व सर्विस सेंटर जैसे उद्योगों की जलखपत नियंत्रित कर नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने, उड़ानपुलों की मरम्मत, प्रदूषण नियंत्रण, फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और यातायात जाम की समस्या दूर करने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कामवारी नदी की सफाई और सुभाष उद्यान के सुंदरीकरण की मांग भी उठाई।
इस दौरान जिला सहसंपर्क प्रमुख मनोज गगे, शहर प्रमुख गजेंद्र गुलवी, पूर्व शहर प्रमुख मोहन वल्लाल, वैशाली मेस्त्री, नजीर शब्बीर शेख, हर्षल राऊत, राजू पातकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई







