सामग्री पर जाएँ
City News Mumbai
लोकल न्यूज

भिवंडी में 80 हजार रुपये का कीमत का 17 ग्राम मेफेड्रोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

City News Mumbai1 मिनट में पढ़ें

तीसरे की तलाश जारी,भारत कंपाउंड में शांतिनगर पुलिस की कार्रवाई

सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान

भिवंडी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिनगर पुलिस ने भारत कंपाउंड इलाके में छापेमारी कर 80 हजार 200 रुपये कीमत का 17 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में शामिल गोलू नामक तीसरे संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को सुबह करीब 8:13 बजे भारत कंपाउंड स्थित सबका होटल के पास पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान फैजान जमील अहमद अंसारी (24), निवासी सुभाषनगर और अनवर युसुफ शेख (30), निवासी गुलजारनगर, भिवंडी के कब्जे से 17 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया।पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 80 हजार 200 रुपये आंकी है। जांच में गोलू नामक एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है।इस मामले में शांतिनगर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और फरार संदिग्ध की तलाश जारी है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक पवार कर रहे हैं।