सामग्री पर जाएँ
City News Mumbai

भिवंडी में अपहरण के 4 केस दर्ज, 2 नाबालिग किशोरियों समेत महिला और युवक लापता

City News Mumbai1 मिनट में पढ़ें
भिवंडी में अपहरण के 4 केस दर्ज, 2 नाबालिग किशोरियों समेत महिला और युवक लापता

सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान

भिवंडी शहर में दो दिन में 4 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इसमें 16 और 17 साल की दो किशोरियों के साथ एक 38 साल की महिला और एक परिवार के दो लोग शामिल हैं। नारपोली और भोईवाड़ा पुलिस ने अपहरण केा केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।लेकिन बढ़ते अपहरण की घटना से लोगो में भय व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार पहला मामला मानकोली-अंजुर रोड का है।जहां पर रहने वाली 16 साल की लड़की 3 सितंबर दोपहर 12 बजे घर से निकली और
वापिस नहीं लौटी। परिजनों को शक है कि अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। नारपोली पुलिस ने BNS 137(2) के तहत केस दर्ज किया है।दूसरा मामला पूर्णागांव का है।जहां पर रहने वाली 17 वर्षीय
युवती 2 सितंबर रात 9 बजे न्यू लुक ब्यूटी पार्लर से बिना बताए निकली और घर नहीं पहुंची। नारपोली पुलिस ने दोनों ही मामलों में बीएनएस की धारा 137 (2) में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों मामलों की जांच PSI पंडित वाघ कर रहे हैं।तीसरा मामला भोईवाड़ा का है। आलमगीर बिल्डिंग निवासी मोहम्मद समशेर अंसारी ने शिकायत दी कि 3 सितंबर सुबह 11.40 बजे से 4 सितंबर सुबह 6.45 बजे के बीच उनकी पत्नी और बेटा घर से बिना बताए निकल गए। भोईवाड़ा पुलिस ने BNS 140(3) के तहत अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया है। जांच हवलदार गोसावी कर रहे हैं।चौथा मामला हमालवाड़ा दरगाह रोड का है। चालक रमीज मोमीन की 38 साल की पत्नी 3 सितंबर रात 9.30 बजे घर से बिना बताए निकली और वापस नहीं लौटी। भोईवाड़ा पुलिस ने BNS 140(3) के तहत केस दर्ज किया है। जांच हवलदार खादे और API नितीन शिरसाठ कर रहे हैं।

और ख़बरें