मीरा-भाईंदर में स्व. गिल्बर्ट मेंडोसा के नाम पर बनेगा 400 बेड का अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल, 28 जून 2028 की डेडलाइन तय


मीरा भाईंदर, दि. 23 सितंबर (सिटी न्यूज़ मुंबई)
मीरा भाईंदर शहर के साथ ही मुंबई उपनगर और ठाणे में नवरात्रि के अवसर पर बड़े पैमाने पर दांडिया और गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी बीच ‘Rent a Garba Partner’ नामक ऐप के जरिए महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और युवतियों को 1,000 से 6,500 रुपये तक की रकम में ‘पार्टनर’ के रूप में उपलब्ध कराने संबंधी विज्ञापन फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए जाने का दावा सामने आया है।
इस मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग विधायक नरेंद्र मेहता ने की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
नरेंद्र मेहता ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इससे विशेष रूप से महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो सकती है। साथ ही लोगों के साथ धोखाधड़ी होने तथा उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक होने की आशंका भी हो सकती है।
उन्होंने मांग की कि ‘Rent a Garba Partner’ ऐप की तत्काल जांच कर, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ऐप के संचालकों और इसका प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा भविष्य में इस तरह के ऐप बनाने या उनका प्रचार करने वालों के खिलाफ भी नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मेहता ने पुलिस से अपील की कि इस ऐप के संबंध में विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए और उन्हें ऐसे विज्ञापनों से सावधान रहने की जानकारी दी जाए।







