भिवंडी में 80 हजार रुपये का कीमत का 17 ग्राम मेफेड्रोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने धामणकर नाका, अंजूरफाटा और काल्हेर स्टेशनों का किया निरीक्षण
बोले- मेट्रो का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस को जाता है !
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडीकरों का ठाणे तक मेट्रो से सफर करने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। ठाणे-भिवंडी मेट्रो परियोजना का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और इसी महीने मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने शुक्रवार को मेट्रो परियोजना के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि भिवंडी मेट्रो परियोजना का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाता है। वह परियोजना के श्रेय को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते।
मेट्रो ट्रेन का परीक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार को कपिल पाटिल ने धामणकर नाका, अंजूरफाटा और काल्हेर स्थित मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों ने काल्हेर स्टेशन पर परियोजना का प्रस्तुतिकरण कर निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान अंजूरफाटा स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध कराने में आ रही बाधाओं का मुद्दा भी सामने आया। संबंधित जमीन के अधिग्रहण को लेकर कपिल पाटिल ने जमीन मालिक से फोन पर बातचीत कर परियोजना के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान हो जाएगा।कपिल पाटिल ने कहा कि भिवंडी के लिए मेट्रो अब जरूरत बन चुकी है। दिसंबर में सेवा शुरू होने से लाखों नागरिकों का सफर तेज और सुविधाजनक होगा। इससे शहर में यातायात जाम की समस्या कम होने के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने भिवंडी की यातायात समस्या को देखते हुए ठाणे से भिवंडी होते हुए कल्याण तक मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना का भूमिपूजन किया था।
श्रेय की राजनीति से बचने की दी नसीहत
मेट्रो परियोजना के श्रेय को लेकर पाटिल ने कहा कि भिवंडी मेट्रो का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाता है और भिवंडीकर उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। महायुति के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे के योगदान का सम्मान करना चाहिए। यदि कोई परियोजना का श्रेय लेता है तो उसे उन लोगों के प्रयासों का भी उल्लेख करना चाहिए, जिन्होंने इसके लिए काम किया है।उन्होंने कहा कि ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो परियोजना के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए हैं।

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई