सामग्री पर जाएँ
City News Mumbai
मुंबई

मिरा-भाईंदर को बड़ी सौगात! ट्रैफिक शाखा के लिए बनेगा स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त पद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मंजूरी

City News Mumbai1 मिनट में पढ़ें
विधायक नरेंद्र मेहता

मिरा-भाईंदर, दि. 5 नवंबर (सिटी न्यूज़ मुंबई)

मिरा-भाईंदर शहर में बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या और दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही यातायात जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक शाखा के लिए स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त (DCP) पद बनाने की मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है।

इस संबंध में विधायक नरेंद्र मेहता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष मिरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत यातायात शाखा के लिए स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त पद बनाने की आवश्यकता रखी थी।

शहर की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त पद के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी दे दी।

इस निर्णय से शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए विधायक नरेंद्र मेहता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिरा-भाईंदर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

मुंबई की और ख़बरें

सभी देखें