घर में घुसकर सो रही महिला का कंबल हटाया, विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप
City News Mumbai••0 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान भिवंडी: निजामपुरा थाना क्षेत्र के कुरैशी नगर में एक महिला के घर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने और उसके सोते समय चेहरे से कंबल हटाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 30 सितंबर की सुबह करीब 10:15 बजे फातमा किराना स्टोर्स के पास कुरैशी नगर, कसाईवाड़ा इलाके में हुई। शिकायतकर्ता महिला अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान यामीन कुरैशी ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और सो रही महिला के चेहरे से कंबल हटा दिया। महिला ने जब उससे पूछा कि वह घर के अंदर कैसे आया, तो आरोप है कि यामीन ने कहा कि उसे तौकीर हुसैन मोमिन ने भेजा है। इसके बाद महिला के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई। महिला ने घटना की शिकायत निजामपुरा पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(2), 329(4) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ कर रहे हैं।