आलमबाग के नटखेड़ा में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, नगर निगम की लापरवाही का आरोप
City News Mumbai••1 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
*संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना* लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के अंतर्गत नटखेड़ा क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार घरों के बाहर गंदा पानी भरा होने और कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण घर से निकलना और दरवाजे पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।