सूर्या डैम के पानी पर मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता आमने-सामने, मीरा-भाईंदर की जनता के पानी पर सियासी घमासान



स्थानीय लोगों के साथ फिल्म कलाकार उतरे मैदान में ...
मुंबई (सिटी न्यूज़ मुंबई मतीब शेख )
मुंबई के वर्सोवा स्थित सात बंगला इलाके के नाना-नानी पार्क में पुराने पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों

में भारी नाराजगी है। वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड परियोजना के लिए पार्क के पेड़ों की कटाई किए जाने का विरोध अब तेज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा रुपारेल ने भी इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए पेड़ों की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बताया जा रहा है कि नाना-नानी पार्क में 40 से अधिक पुराने और विरासत वाले पेड़ों को काटा गया है। इनमें कई पेड़ 50 साल से भी अधिक पुराने बताए जा रहे हैं। पेड़ों की कटाई के दौरान अभिनेत्री पूजा रुपारेल मौके पर पहुंचीं और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
पूजा रुपारेल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये पेड़ सिर्फ हरियाली का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के जीवन और सांसों से जुड़े हैं। इन पेड़ों की वजह से बुजुर्गों को सुबह टहलने की जगह मिलती है और बच्चों को खेलने के लिए खुला वातावरण मिलता है। प्रदूषण से जूझ रहे शहर में यही पेड़ लोगों को स्वच्छ हवा और सुकून देते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि लोगों को मिलने वाली ऑक्सीजन ही खत्म हो जाएगी, तो शहर के नागरिकों का क्या होगा?
इससे पहले अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और दीया मिर्जा भी पेड़ों की कटाई के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुकी हैं। अब पूजा रुपारेल के विरोध के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
स्थानीय नागरिकों का भी विरोध
नाना-नानी पार्क के पेड़ों की कटाई के विरोध में गुरुवार को स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने उद्यान के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर पर्यावरण और पुराने पेड़ों की बलि नहीं दी जानी चाहिए।
नागरिकों ने सवाल उठाया कि पेड़ों को काटने का अधिकार किसने दिया और क्या इस कार्रवाई के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया गया?
स्थानीय लोगों ने पेड़ों के संरक्षण और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नागरिकों के जीवन से जुड़ा है नाना-नानी पार्क
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाना-नानी पार्क केवल एक उद्यान नहीं, बल्कि आसपास के लोगों के लिए खुली और सुकून भरी जगह है। कंक्रीट के बढ़ते जंगल के बीच यहां के पेड़ लोगों को हरियाली, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। नागरिकों का कहना है कि पेड़ों के कटने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही लोगों के लिए उपलब्ध खुली जगह भी खत्म हो जाएगी।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाते समय पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के हितों को भी प्राथमिकता दी जाए।

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई







