सोमवार, 21 सितंबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
भिवंडी में ‘टोरेंटचा बाप्पा’ के 20 साल पूरे
  1. होम
  2. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र

भिवंडी में ‘टोरेंटचा बाप्पा’ के 20 साल पूरे

City News Mumbai•21 सितंबर 2026 को 04:08 am बजे•1 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

भक्ति, संस्कृति और जनसहभागिता के साथ मनाया पांच दिवसीय गणेशोत्सव

सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान

भिवंडी में विद्युत वितरण फ्रेंचाइजी के रूप में वर्ष 2007 से कार्यरत टोरेंट पावर लिमिटेड के वार्षिक गणेशोत्सव ‘टोरेंटचा बाप्पा’ ने इस वर्ष 20 साल पूरे कर लिए। पांच दिवसीय इस गणेशोत्सव को भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं और नागरिकों ने गणेश मंडप में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

टोरेंट पावर के अनुसार, कंपनी ने पिछले दो दशकों में विद्युत वितरण सेवा के साथ सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में भी भागीदारी की है। गणेशोत्सव के अलावा रमजान इफ्तार, जन्माष्टमी-दहीहांडी, रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम, आदिवासी बच्चों के लिए पोषण कार्यक्रम, नशामुक्ति जागरूकता सत्र सहित विभिन्न सामाजिक और जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा

‘टोरेंटचा बाप्पा’ के 20वें वर्ष के आयोजन में भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने गणेश मंडप का दौरा किया। इस दौरान टोरेंट पावर के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

‘पांच मंदिर, पांच कहानियां, एक उत्सव’ रहा आकर्षण

गणेशोत्सव के दौरान कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस वर्ष ‘पांच मंदिर, पांच कहानियां, एक उत्सव’ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही। इसमें टीमों ने महाराष्ट्र के अष्टविनायक मंदिरों—वरदविनायक (महड), महागणपति (रांजणगांव), विघ्नेश्वर (ओझर), चिंतामणि (थेऊर) और गिरिजात्मज (लेण्याद्री)—की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्रदर्शित किया।
इसके अलावा पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण, रंगोली, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इनमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
टोरेंट पावर के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से ‘टोरेंटचा बाप्पा’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और विविधता का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवंडीवासियों का स्नेह और सहयोग इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है और कंपनी सामाजिक जुड़ाव को आगे भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
साझा करें:

More from महाराष्ट्र

भिवंडी में पेट्रोल पंप पर साथी कर्मचारी के हत्या के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र

भिवंडी में पेट्रोल पंप पर साथी कर्मचारी के हत्या के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार

21 सित॰ 2026
चिकन खाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी को जिंदा जलाया
महाराष्ट्र

चिकन खाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी को जिंदा जलाया

21 सित॰ 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: नीति, विकास और चुनौतियाँ
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: नीति, विकास और चुनौतियाँ

20 सित॰ 2026
मालवणी, मालाड वेस्ट में पानी के विवाद में हत्या का आरोप! CCTV वीडियो से सामने आया खौफनाक मंजर
महाराष्ट्र

मालवणी, मालाड वेस्ट में पानी के विवाद में हत्या का आरोप! CCTV वीडियो से सामने आया खौफनाक मंजर

19 सित॰ 2026
मध्यस्थता के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले जाकर गैंगरेप का आरोप
महाराष्ट्र

मध्यस्थता के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले जाकर गैंगरेप का आरोप

18 सित॰ 2026
भिवंडी में 10.38 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
महाराष्ट्र

भिवंडी में 10.38 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

16 सित॰ 2026