भिवंडी में पेट्रोल पंप पर साथी कर्मचारी के हत्या के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार
City News Mumbai••1 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
मिलान पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में पीटकर हत्या, साबुत मिटने का भी प्रयास
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी के वंजरपट्टी नाका स्थित मिलान पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी की हत्या की गुत्थी को निजामपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझाते हुए तीन हत्यारों को धरदबोचा है।जिन्होंने मामूली विवाद में अपने सहकर्मी की बेहरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को शव को पीछे छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार बंजारपट्टी नाका पर स्थित मिलन पेट्रोल पंप पर राजेश अनिल शुक्ला (34) काम करता तथा पेट्रोल पंप के एक कमरे में रहता था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिरमौर क्षेत्र का रहने वाला था।17 सितंबर की रात करीब 7:46 बजे से 18 सितंबर की शाम 4:20 बजे के बीच मिलन पेट्रोल पंप के कार्यालय में उत्सव देवेंद्र चतुर्वेदी, संदीप ओमप्रकाश उपाध्याय और कलाम अब्दुल अंसारी ने आपस में मिलीभगत कर राजेश के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पहले राजेश पर प्लास्टिक की बाल्टी से पानी डाला। इसके बाद कथित तौर पर उसे शाडू से पीटा गया और लातों से भी मारपीट की गई। आरोप है कि दांडे वाले पोछे से उसके शरीर पर कई जगह वार किए गए। इसके बाद उसे घटनास्थल से घसीटकर ले जाया गया और उसकी मौत हो गई।इतना ही नहीं, पुलिस शिकायत के अनुसार आरोपियों ने राजेश का शव मिलन पेट्रोल पंप के पीछे छिपा दिया और घटना की जानकारी छिपाकर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया।निजामपुरा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्जकर तीनो हत्यारों को हत्या के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।जिन्होंने मामली विवाद में अपने सहकर्मी को मौत के घाट उतार दिया।फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ करा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के असली कारण और पूरी साजिश की जांच कर रही है। मामले की जांच API मुपडे कर रहे हैं।