“धुरंधर 2” फ़िल्म की वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्तित्व पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों का मास्टरमाइंड और भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दाऊद इब्राहिम कासकर आखिर कहां है? वह जीवित है या उसकी मौत हो चुकी है? यह सवाल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। हाल ही में प्रदर्शित हुई हिंदी फिल्म 'धुरंधर 2' की वजह से यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि दशकों से छिपे बैठे भारत के सबसे बड़े अपराधी का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है, लेकिन हालिया घटनाक्रमों ने इस मामले में उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। भारत से दाऊद इब्राहिम का फरार होना कोई रहस्य नहीं है। ‘ बड़े साहब' के नाम से पहचाने जाने वाले दाऊद इब्राहिम ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से भारत देश छोड़ा था। 1980 के दशक में कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह दुबई में खुलेआम रह रहा था। वहां वह आलीशान जिंदगी जी रहा था, बॉलीवुड की सेलिब्रिटी उसकी पार्टियों में नजर आते था और शारजाह में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों का आनंद भी वह लेता था। उस समय हमेशा यह आरोप लगाया जाता रहा है कि दुबई प्रशासन ने जानबूझकर उसकी उपस्थिति को नजरअंदाज किया। मुंबई में 1993 के भीषण बम धमाकों के बाद, जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान चली गई, दाऊद इब्राहिम ने अपना ठिकाना दुबई से बदलकर पाकिस्तान के कराची में कर लिया। भारतीय जांच एजेंसियों ने बार-बार यह दावा किया है कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह दी है। तब से यह माना जाता है कि दाऊद इब्राहिम कराची में ही बसा हुआ है। हालांकि इस्लामाबाद ने हमेशा इस बात से इनकार किया है कि दाऊद इब्राहिम उनके देश में है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। अगस्त 2020 में 'फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स' (FATF) के दबाव में आने के बाद, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सूची में उसका नाम बरकरार रखा। हालाँकि, तीन दशक से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी दाऊद इब्राहिम के जीवित होने की ही संभावना मानी जाती है। 'धुरंधर 2' फिल्म की वजह से यह विषय फिर से चर्चा में आने के कारण, मुंबई के अंडरवर्ल्ड का यह काला अध्याय और न्याय का लंबा इंतजार कब खत्म होगा, यह सवाल एक बार फिर से इस फिल्म के बहाने आम लोगों के मन में उठने लगा है। हिंदी फिल्म 'धुरंधर 2' में कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का चित्रण 'बड़े साहब' के किरदार के रूप में किया गया है, और यह भूमिका अभिनेता · दानिश इकबाल ने निभाई है। फिल्म से जुड़े दाऊद इब्राहिम के मुख्य मुद्दे और चर्चाएं कुछ इस प्रकार हैं: 1) फिल्म में चित्रण और स्वरूप 'बड़े साहब' का किरदार: फिल्म के पहले भाग में जिस 'बड़े साहब' का जिक्र था, वह कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम ही है, यह इस फिल्म में स्पष्ट किया गया है। 2) शारीरिक अस्वस्थता फिल्म में दाऊद को कराची में बिस्तर पर पड़ा हुआ, बीमार और शारीरिक रूप से असहाय स्थिति में दिखाया गया है। इसके बावजूद, यह दिखाया गया है कि दाऊद इब्राहिम कराची से ही भारत के खिलाफ आपराधिक साजिशें रच रहा है। 3) रहमान डकैत के साथ संबंध : फिल्म में दाऊद इब्राहिम और रहमान डकैत के बीच के संघर्ष और संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। 4) निर्देशक राम गोपाल वर्मा की प्रतिक्रिया : प्रसिद्ध निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' फिल्म की प्रशंसा की, लेकिन दाऊद के चित्रण से असहमति जताई। उनके अनुसार, दाऊद इब्राहिम ने लगभग 20 साल पहले ही सक्रिय अपराध जगत से संन्यास ले लिया है, इसलिए फिल्म में उसे इस तरह से सक्रिय दिखाना सही नहीं है। 5) डी-कंपनी की बेचैनी : (वास्तविक असर) मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दाऊद को एक बीमार, कमजोर और पुरानी छवि में दिखाए जाने के कारण 'डी-कंपनी' बेचैन हो गई है। फिल्म के यथार्थवादी और संकुचित दायरे वाले चित्रण के कारण उनका खौफ कम होने की चर्चा गर्म है। 'धुरंधर 2' फिल्म में दाऊद के किरदार या अन्य पात्रों के संदर्भ में अब अंडरवर्ल्ड में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और यह सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि क्या दाऊद इब्राहिम कासकर जींदा है?