₹500 नोट को तीन गुना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, २आरोपी महिला१ पुरुष गिरफ्तार
City News Mumbai••29 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
मीरा-भाईंदर, दि. 17 सितंबर (सिटी न्यूज़ मुंबई) काशीगांव पुलिस ने भारतीय मुद्रा के ₹500 के नकली नोट तैयार कर उन्हें असली नोटों के बदले चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,38,870 का सामान और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को काशीगांव पुलिस थाना क्षेत्र के गोल्डन रिट्रीट होटल, काजूपाड़ा में कुछ आरोपियों द्वारा काले रंग का केमिकल लगाकर लाए गए ₹500 के असली नोट को केमिकल से धोकर उसके जैसा दूसरा नोट तैयार करने का झांसा दिया जा रहा था। आरोपियों द्वारा लोगों को असली नोट के बदले तीन गुना रकम देने का लालच देकर ठगी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमोल वसंत बंडगर (43), चैत्राली शंकर चक्रवर्ती (27) और निशा सुनील मोरे (41) के रूप में हुई है।
पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त? ₹500 मूल्य के भारतीय नोट — कुल 151 नोट दो प्लास्टिक बोतलों में कुल 125 एमएल आयोडीन सफेद रंग के दानेदार पाउडर से भरी दो पारदर्शी प्लास्टिक थेली काले रंग से रंगे हुए ₹500 मूल्य के 25 नोट शीशे की कॉइल और कांच पर प्लास्टिक लगाकर तैयार किए गए 2 नोट7 मोबाइल फोन2 सैक बैग मामले में काशीगांव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में काशीगांव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण टीम और अन्य पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की। प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुलकुमार पाटील सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही।