बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
मादक पदार्थों के अपराधों की अब होगी “फास्ट ट्रैक” सुनवाई!
  1. होम
  2. मुंबई
मुंबई

मादक पदार्थों के अपराधों की अब होगी “फास्ट ट्रैक” सुनवाई!

City News Mumbai•7 अक्टूबर 2026 को 04:34 pm बजे•23 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

पुणे में विशेष न्यायालय की स्थापना; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल से प्रक्रिया को मिली गति


मुंबई, दि. 7 (सिटी न्यूज़ मुंबई अनंत नलावडे) — राज्य में मादक पदार्थों से जुड़े गंभीर अपराधों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए पुणे में बुधवार से एनडीपीएस कानून के तहत विशेष नामित न्यायालय की स्थापना की गई है। 6 अगस्त 2026 को इस विशेष न्यायालय की स्थापना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। लंबित मामलों का जल्द निपटारा, साक्ष्य एवं गवाहों की प्रक्रिया समय पर पूरी करना और दोषियों के खिलाफ प्रभावी न्यायिक कार्रवाई करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए इस विशेष न्यायालय की स्थापना के लिए पहल की थी। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने तथा प्रस्ताव की मंजूरी के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संबंधित केंद्रीय मंत्रालय के साथ समन्वय कर पुणे में विशेष न्यायालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ।

जांच से न्यायालय तक समन्वय पर जोर

मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में जांच, अभियोजन और न्यायिक प्रक्रिया के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष न्यायालय के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की व्यवस्था बनेगी, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में होने वाली देरी कम होने की उम्मीद है।

बढ़ते नशे के खतरे के बीच महत्वपूर्ण कदम

राज्य में मादक पदार्थों का बढ़ता खतरा और युवाओं पर इसका प्रभाव कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में विशेष न्यायालय की स्थापना को केवल प्रशासनिक निर्णय के तौर पर नहीं, बल्कि मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालयीन प्रक्रिया में भी तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, इस व्यवस्था की वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि लंबित मामलों के निपटारे की गति कितनी बढ़ती है और दोषसिद्धि की प्रक्रिया पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है।
साझा करें:

More from मुंबई

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन
मुंबई

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

7 अक्टू॰ 2026
पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना के भत्तों में सुधार
मुंबई

पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना के भत्तों में सुधार

6 अक्टू॰ 2026
जिला योजना के फंड को भी सूखा 'दिशा'.........! 30 नवंबर तक प्रशासनिक मंजूरी की अवधि बढ़ाई....; जलसंधारण, कृषि, स्वास्थ्य-शिक्षा के कार्यों को प्राथमिकता.....
मुंबई

जिला योजना के फंड को भी सूखा 'दिशा'.........! 30 नवंबर तक प्रशासनिक मंजूरी की अवधि बढ़ाई....; जलसंधारण, कृषि, स्वास्थ्य-शिक्षा के कार्यों को प्राथमिकता.....

6 अक्टू॰ 2026
सहकारी गृहनिर्माण संस्थाओं के स्व-पुनर्विकास पर विशेष मार्गदर्शन शिविर
मुंबई

सहकारी गृहनिर्माण संस्थाओं के स्व-पुनर्विकास पर विशेष मार्गदर्शन शिविर

4 अक्टू॰ 2026
सीजेपी को आंबेडकरी जनता और महाराष्ट्र से माफी माँगनी चाहिए.
मुंबई

सीजेपी को आंबेडकरी जनता और महाराष्ट्र से माफी माँगनी चाहिए.

4 अक्टू॰ 2026
सुखाग्रस्त किसानों की मदद के नाम पर अवैध निधि वसूली पर कार्रवाई के निर्देश
मुंबई

सुखाग्रस्त किसानों की मदद के नाम पर अवैध निधि वसूली पर कार्रवाई के निर्देश

3 अक्टू॰ 2026