सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन
City News Mumbai••79 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
मीरा-भाईंदर, दि. 7 अक्टूबर 2026 (सिटी न्यूज़ मुंबई)
भारतीय जनता पार्टी, मीरा-भाईंदर शहर जिला की ओर से बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक माधवी ताई नाईक, प्रदेश सचिव एवं मीरा-भाईंदर जिला प्रभारी संतोष जनाठे, विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, स्थायी समिति सभापति एवं गटनेता हसमुख गहलोत, सभागृह नेता रवी व्यास सहित नगरसेवक, नगरसेविकाएं, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधे लाइव मार्गदर्शन उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करते हुए राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकास की यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
‘सेवा ही साधना • राष्ट्रसेवा ही संकल्प • विकसित भारत ही लक्ष्य’ का संदेश देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।