सुखाग्रस्त किसानों की मदद के नाम पर अवैध निधि वसूली पर कार्रवाई के निर्देश
City News Mumbai••35 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
नरेंद्र मेहता की सहायता निधि पर सरनाईक का सवालियां निशान
ठाणे, दि. 3 अक्टूबर (सिटी न्यूज़ मुंबई) महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों की मदद के नाम पर अवैध तरीके से निधि (चंदा) जमा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए हैं।
किसानों की मदद के लिए विधायक नरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में आज निधि जमा करने के लिए शहर भर में फैरी का आयोजन का कार्यक्रम था महापौर ने मनपा की ओर से एक करोड़ रु देने की घोषणा की थी जिस पर शहर भर से चंदा जमा किया जा रहा है जिसके खिलाफ मंत्री प्रताप सर्नाइक ने शिकायत की है पत्र में विधायक या। महापौर के नाम का उल्लेख नहीं है सिर्फ यह लिखा है कि चन्दा जमा करने वो पर कार्यवाही की जाए ।
मंत्री सरनाईक ने ठाणे जिलाधिकारी और मीरा-भाईंदर पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुछ तत्व सूखा प्रभावित किसानों के नाम पर अनधिकृत निधि और वर्गणी जमा कर रहे हैं। ऐसे लोगों द्वारा किसानों के नाम का इस्तेमाल कर राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रमों के लिए धन जुटाने का प्रयास किए जाने की आशंका जताई गई है।
पत्र में कहा गया है कि किसानों की मदद के नाम पर गलत तरीके से धन जुटाना गंभीर विषय है। सरनाईक ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी व्यक्ति या संस्था को सीधे पैसे देने के बजाय केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों से ही सहायता प्रदान करें।
उन्होंने प्रशासन और पुलिस से ऐसे मामलों की जांच कर अवैध तरीके से निधि जमा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सरनाईक ने कहा कि सूखा प्रभावित किसानों की आड़ में किसी भी राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक रुपया भी इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा और प्रशासन को इस निवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।