दिवाली पर महावितरण का बड़ा तोहफा,भिवंडी में बकाया बिजली बिल पर सौ फीसदी ब्याज माफ



सामने, सरनाईक का तीखा हमला – “आप तो अजगर की तरह पूरे शहर को निगलने बैठे हैं!”
मिरा-भाईंदर, दि. 19 नवंबर (सिटी न्यूज़ मुंबई)
मिरा-भाईंदर शहर के महत्वाकांक्षी सूर्या जलापूर्ति प्रोजेक्ट के श्रेय को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा लगाए गए आरोपों पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने पुराने सरकारी दस्तावेजों और विधानसभा के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए जोरदार पलटवार किया है। सरनाईक ने दावा किया कि सूर्या परियोजना के लिए उन्होंने 2009 से ही लगातार संघर्ष और सरकारी स्तर पर प्रयास किए, जबकि उस समय नरेंद्र मेहता इस लड़ाई में कहीं नजर नहीं आए थे।
2009 से 2014 तक संघर्ष का दावा
मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच उन्होंने सूर्या परियोजना को लेकर लगातार सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया। वर्ष 2012 और 2013 में विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करने के साथ वर्ष 2012 में सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए समुद्र मंथन जैसे लंबे संघर्ष से गुजरना पड़ा और इसके समर्थन में उनके पास विधानसभा की कार्यवाही और सरकारी दस्तावेज मौजूद हैं।
2022 में फंड मंजूर कराने का दावा
सरनाईक ने वर्ष 2022 की घटनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि जब नरेंद्र मेहता घर बैठे थे, तब उन्होंने खुद सूर्या परियोजना के लिए फंड मंजूर कराया और काम को गति देने के लिए शासन स्तर पर कई महत्वपूर्ण बैठकें की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कुछ लोग परियोजना का श्रेय लेने के लिए आगे आ रहे हैं, जबकि वास्तविक संघर्ष के दौरान उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
चेना गांव के जलकुंभ को लेकर भी लगाए आरोप
मंत्री ने चेना गांव के पास बन रहे जलकुंभ के काम में जानबूझकर बाधाएं पैदा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सूर्या परियोजना का इतिहास समझे बिना नागरिकों को गुमराह करना बंद किया जाना चाहिए।
तीन महीने में 218 एमएलडी पानी देने का दावा
मंत्री प्रताप सरनाईक ने दावा किया कि अगले तीन महीनों में मिरा-भाईंदर शहर को सूर्या परियोजना के माध्यम से 218 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने जनता के घरों तक सिर्फ नल पहुंचाए हैं, लेकिन हम अगले तीन महीनों में उन्हीं नलों से 24 घंटे पानी उपलब्ध कराएंगे।"
सूर्या परियोजना को लेकर मंत्री प्रताप सरनाईक के इन तीखे बयानों से मिरा-भाईंदर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विधायक नरेंद्र मेहता की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।

संस्थापक और मुख्य संपादक | सिटी न्यूज़ मुंबई







