बंगा संघा का सार्वजनिक श्री श्री दुर्गापूजा समारोह १६ अक्टूबर से
City News Mumbai••4 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
भाईंदर में बंगा संघा का सार्वजनिक दुर्गा पूजा १६ अक्टूबर से २१ अक्टूबर २०२६ तक आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष श्री राम मंडल, महासचिव श्री किंकर अधिकारी व कोषाध्यक्ष श्री नीलकंठ घोष ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि बंगा संघा ४४ वां वार्षिक श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह दुर्गाबाड़ी प्रांगण, काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग, आर.एन.पी. पार्क, भाईंदर (पूर्व) में होगा। इस भव्य समारोह के लिए माँ दुर्गा की प्रतिमा को बनाने के लिए कलकत्ता के प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री रविशंकर दास एवं श्री प्रदीप मंडल आए हैं और इस बार कोलकत्ता के भव्य दक्षिणेश्वर काली मंदिर की अलौकिक झांकी बनाई जा रही है। इस विशाल मंदिर के मंडप सहदेव की टीम बना रही है। ८० फुट भव्य दक्षिणेश्वर काली मंदिर रहेगा और इसमें माँ दुर्गा का आकर्षक दरबार सजेगा। समारोह के अवसर पर प्रतिदिन माँ दुर्गा की भव्य आरती व महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुर्गापूजा कमेटी का गठन किया है। बंगा संघा के उपाध्यक्ष श्री रथीन दत्ता के अनुसार बंगा संघा में बहुसंख्या मे भक्तजन इस पूजा में दर्शन करने आते हैं और इसकी तैयारी में दुर्गापूजा कमिटी २०२६ के अध्यक्ष श्री देबाशीष सहा, महासचिव श्रीमति बिनीता चक्रवर्ती घोषाल व कोषाध्यक्ष श्री सागर दास एवं पूरी कमिटी इसके आयोजन में लगी हुई है। कोलकत्ता से विशेष बैंड (उसे ढाकी कहते हैं) का आयोजन किया गया है। इस दुर्गा पूजा समारोह में कई प्रकार के भव्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस दुर्गा पूजा में मुफ्त आरोग्य शिविर रखा गया है। बंगा संघा के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का लाभ लेने के लिए सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं। श्री रथीन दत्ता (उपाध्यक्ष) 9820488238