रविवार, 27 सितंबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
भिवंडी में अब सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना
  1. होम
  2. स्वास्थ्य
स्वास्थ्य

भिवंडी में अब सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

City News Mumbai•27 सितंबर 2026 को 04:01 am बजे•0 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

मनपा ने 5 कूड़ा-कचरा स्थलों को किया बंद, 24 घंटे तीन शिफ्टों में निगरानी; 200 से 10 हजार रुपये तक जुर्माने की चेतावनी





सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी शहर को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने के लिए मनपा प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सार्वजनिक जगहों, फ्लाईओवर के नीचे और सड़कों के किनारे कूड़ा फेंकने वालों पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। मनपा आयुक्त अनमोल सागर के निर्देश पर शहर के पांच प्रमुख कूड़ा-कचरा स्थलों को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन जगहों पर अब सफाईकर्मी तीन शिफ्टों में निगरानी करेंगे।

शहर की कई प्रमुख सड़कों और फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से कूड़ा जमा होने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे दुर्गंध के साथ-साथ आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था। सड़कों पर कचरे के ढेर के कारण शहर की तस्वीर भी खराब हो रही थी। इसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने कूड़ा जमा करने वाले इन स्थानों को बंद करने का फैसला लिया है।

मनपा प्रशासन के अनुसार, पांचों प्रभाग समितियों के अंतर्गत मुख्य सड़कों पर स्थित कूड़ा-कचरा स्थलों को बंद किया गया है। इनमें सतर्कता बार के पास, अप्सरा सिनेमा-वेलकम होटल परिसर, मेट्रो पिलर के सामने रतन सिनेमा क्षेत्र, धामनकर नाका स्थित सनशाइन बिल्डिंग के पास और कीर्ति बार गली समेत पांच स्थान शामिल हैं।

मनपा के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन स्थानों से जमा कचरा हटाकर सफाई शुरू कर दी है। वेलकम होटल के पास फ्लाईओवर के नीचे जमा कचरे को पिछले दो दिनों में पूरी तरह साफ किया गया। इसके बाद संबंधित जगह को कंक्रीट से भरकर दोबारा कचरा फेंकने की संभावना को खत्म करने की कोशिश की गई है।

कूड़ा-कचरा स्थलों को बंद करने के बाद मनपा प्रशासन ने वहां 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है। सफाईकर्मी तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे, ताकि लोग दोबारा इन जगहों पर कचरा न फेंक सकें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से दुकानदारों और नागरिकों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की जा रही है।

मनपा प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इन स्थानों पर कार्रवाई शुरू होने के बाद अब तक करीब 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

मनपा प्रशासन का कहना है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की है।
साझा करें:

More from स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार सहयोगी और स्वास्थ्य सेवा परिषद की स्थापना कार्यवाही को गति • वैद्यकीय
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार सहयोगी और स्वास्थ्य सेवा परिषद की स्थापना कार्यवाही को गति • वैद्यकीय

22 सित॰ 2026
भारत में गैर‑संचारी रोगों का बढ़ता बोझ और सरकारी स्वास्थ्य पहल
स्वास्थ्य

भारत में गैर‑संचारी रोगों का बढ़ता बोझ और सरकारी स्वास्थ्य पहल

20 सित॰ 2026
भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों और सुधारों का नवीनतम विश्लेषण
स्वास्थ्य

भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों और सुधारों का नवीनतम विश्लेषण

19 सित॰ 2026
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का 2024 में सुधार: नीतियाँ, निवेश और चुनौतियाँ
स्वास्थ्य

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का 2024 में सुधार: नीतियाँ, निवेश और चुनौतियाँ

19 सित॰ 2026
2024 में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख बदलाव और भविष्य की दिशा
स्वास्थ्य

2024 में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख बदलाव और भविष्य की दिशा

19 सित॰ 2026
भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: रोग रोकथाम और डिजिटल चिकित्सा का उदय
स्वास्थ्य

भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल: रोग रोकथाम और डिजिटल चिकित्सा का उदय

19 सित॰ 2026