मीरा रोड में मां ने बेटियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रेमी को भेजे, दोनों गिरफ्तार
City News Mumbai••10 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
मीरारोड नयानगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत
मीरा रोड, दि. 24 अगस्त 2026 (सिटी न्यूज़ मुंबई)
मीरा रोड के नयानगर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय एक महिला पर आरोप है कि उसने घर में सो रही अपनी दो नाबालिग बेटियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें अपने 46 वर्षीय प्रेमी को भेजा। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो कानून सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला अपने पति से अलग रह रही थी और अपने 22 वर्षीय बेटे तथा 13 और 10 वर्ष की दो नाबालिग बेटियों के साथ मीरा रोड इलाके में रहती थी। मार्च महीने में दोनों बेटियों के घर में सोने के दौरान महिला ने कथित तौर पर उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए।
जांच के दौरान सामने आया कि ये फोटो और वीडियो महिला ने अपने प्रेमी को भेजे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने 42 वर्षीय मां और उसके 46 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।