गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
‘खड्डों में जाओ’ के नारों से गूंजा कल्याण नाका, मानवी गणपति के साथ राकांपा का अनोखा प्रदर्शन
  1. होम
  2. मुंबई
मुंबई

‘खड्डों में जाओ’ के नारों से गूंजा कल्याण नाका, मानवी गणपति के साथ राकांपा का अनोखा प्रदर्शन

City News Mumbai•25 अगस्त 2026 को 11:52 am बजे•30 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

‘खड्डों में जाओ’ के नारों से गूंजा कल्याण नाका, मानवी गणपति के साथ राकांपा का अनोखा प्रदर्शन

सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी: शहर की बदहाल सड़कों और जानलेवा गड्ढों के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने मंगलवार को कल्याण नाका पर जोरदार प्रदर्शन किया। राकांपा शहराध्यक्ष प्रवीण पाटील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गड्ढों के बीच मानवी गणपति की प्रतिकृति खड़ी कर महानगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘सांसद, विधायक, महापौर और नगरसेवक खड्डों में जाओ’ जैसे नारे लगाए। इससे कल्याण नाका परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने मनपा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर शहर की सड़कों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल गड्ढे भरने और सड़कों की मरम्मत करने की मांग की।
प्रवीण पाटील ने आरोप लगाया कि बारिश से पहले गड्ढे भरने और सड़क मरम्मत के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद पहली ही बारिश में सड़क मरम्मत के काम की गुणवत्ता की पोल खुल गई। शहर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
पाटील ने कहा कि यदि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो रही हैं, तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने गड्ढों की मरम्मत पर खर्च की गई राशि का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राकांपा नेताओं ने कहा कि कल्याण नाका शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित हो रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
राकांपा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में आसिफ अंसारी, अरुणा अंक्रम, जान्हवी भोईर, शमीम अंसारी, महेश येमुल, रणजितसिंग वालिया, व्यंकटेश गड्डम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साझा करें:

More from मुंबई

शिवसेना की नई नीति पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया
मुंबई

शिवसेना की नई नीति पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया

15 सित॰ 2026
शिवसेना ने किया नया ग्रामीण विकास योजना की घोषणा
मुंबई

शिवसेना ने किया नया ग्रामीण विकास योजना की घोषणा

15 सित॰ 2026
शिवसेना की नई रणनीति: चुनावी तैयारी और नीति बदलाव
मुंबई

शिवसेना की नई रणनीति: चुनावी तैयारी और नीति बदलाव

15 सित॰ 2026
सहकार में मुख्यमंत्रियों का “पॉवर कट” का झटका..........!
मुंबई

सहकार में मुख्यमंत्रियों का “पॉवर कट” का झटका..........!

12 सित॰ 2026
15 शिकायतों के बाद रेयान इंटरप्राइजेज को मनपा की नोटिस
मुंबई

15 शिकायतों के बाद रेयान इंटरप्राइजेज को मनपा की नोटिस

11 सित॰ 2026
उधारी के पैसों के विवाद में फल विक्रेता की मौत
मुंबई

उधारी के पैसों के विवाद में फल विक्रेता की मौत

11 सित॰ 2026