शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
टाटा, महिंद्रा समेत नामचीन कंपनियां रोजगार महाकुंभ में होंगी शामिल
  1. होम
  2. मुंबई
मुंबई

टाटा, महिंद्रा समेत नामचीन कंपनियां रोजगार महाकुंभ में होंगी शामिल

City News Mumbai•22 सितंबर 2026 को 03:54 am बजे•4 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें



मुंबई, 21 सितंबर 2026 : राज्य के युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ को नामचीन कंपनियों और उद्योग संस्थानों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 1,588 नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जिनके माध्यम से 71,939 प्राथमिक रोजगार अवसर उपलब्ध हुए हैं। रोजगार महाकुंभ में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, LIC, HDFC, ICICI, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, बॉश, एंड्युरेंस टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, JSW स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, CEAT और थर्मैक्स जैसी नामचीन कंपनियां एवं संस्थाएं शामिल हैं। ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं और कौशल वाले युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।

फ्रेशर्स के साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। ITI, स्नातक, HSC, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग तथा अन्य कौशल आधारित योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। इनमें टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ट्रेनी, अप्रेंटिस, सेल्स, ग्राहक सेवा सहित अन्य पद शामिल हैं। साथ ही, सरकार से संबंधित संस्थाओं में भी युवाओं को काम करने का अवसर मिलेगा।

रोजगार महाकुंभ को मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए 29 सितंबर तक पंजीकृत नियोक्ताओं की संख्या 2,500 से अधिक होने की उम्मीद है। आगामी दिनों में और अधिक कंपनियां एवं उद्योग संस्थाएं इसमें शामिल होंगी, जिससे युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों में और वृद्धि होने की संभावना है। रोजगार महाकुंभ के माध्यम से उद्योग क्षेत्र की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं और युवाओं के कौशल का समन्वय करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उद्योगों को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी, यह जानकारी कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी।

चौकट

*उद्योगों की भागीदारी के लिए हुआ ‘एम्प्लॉयर राउंड टेबल’*

आगामी 29 सितंबर को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ की पूर्व तैयारियों के तहत कौशल विकास विभाग और मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 11 सितंबर को बांद्रा पूर्व स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ‘एम्प्लॉयर राउंड टेबल’ का आयोजन किया गया था। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर आयोजित इस बैठक में महाराष्ट्र के 32 नामचीन उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना, उनकी मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को समझना तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना, इस बैठक का उद्देश्य था।
.......................................................
साझा करें:

More from मुंबई

मीरा-भाईंदर मनपा महासभा मारपीट मामला: 16 नगरसेवकों के खिलाफ FIR दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
मुंबई

मीरा-भाईंदर मनपा महासभा मारपीट मामला: 16 नगरसेवकों के खिलाफ FIR दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

17 अक्टू॰ 2026
 मुंबई के सत्ता केंद्र का होगा ‘मेकओवर’! मनोरा से लेकर एयर इंडिया बिल्डिंग तक विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
मुंबई

मुंबई के सत्ता केंद्र का होगा ‘मेकओवर’! मनोरा से लेकर एयर इंडिया बिल्डिंग तक विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

16 अक्टू॰ 2026
टैंकर माफिया पर लगाम! पहले नल से पानी, फिर टैंकर; चारे के लिए भी सरकार की नई नीति
मुंबई

टैंकर माफिया पर लगाम! पहले नल से पानी, फिर टैंकर; चारे के लिए भी सरकार की नई नीति

15 अक्टू॰ 2026
अनधिकृत फ्लैटों की रजिस्ट्री पर लगाम! बिल्डर-राजनेता-अधिकारियों के गठजोड़ की भी हो जांच
मुंबई

अनधिकृत फ्लैटों की रजिस्ट्री पर लगाम! बिल्डर-राजनेता-अधिकारियों के गठजोड़ की भी हो जांच

14 अक्टू॰ 2026
 मीरा-भायंदर में सेवा संकल्प अभियान को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद, 561 अर्जों पर कार्रवाई
मुंबई

मीरा-भायंदर में सेवा संकल्प अभियान को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद, 561 अर्जों पर कार्रवाई

14 अक्टू॰ 2026
आज राहुल गांधी से जुड़ी प्रमुख माँगें सामने  राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया
मुंबई

आज राहुल गांधी से जुड़ी प्रमुख माँगें सामने राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया

12 अक्टू॰ 2026