सोमवार, 28 सितंबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार की मुश्किलें बढ़ीं
  1. होम
  2. मुंबई
मुंबई

बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार की मुश्किलें बढ़ीं

City News Mumbai•28 सितंबर 2026 को 01:03 pm बजे•4 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

भिवंडी कोर्ट ने नरेंद्र पवार की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज ।। गैंगरेप मामले में नरेंद्र पवार को कोर्ट से झटका ।


सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी ।महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका के बापगांव स्थित फार्महाउस में हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भिवंडी की अदालत ने नरेंद्र पवार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है.

इस मामले में 22 वर्षीय एक विवाहित महिला ने पडघा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दोनों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए नरेंद्र पवार ने भिवंडी अतिरिक्त सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. इससे पहले अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मामले की जांच के लिए नरेंद्र पवार की गिरफ्तारी जरूरी है. पुलिस की ओर से अदालत को बताया गया कि फार्महाउस से सीसीटीवी का DVR गायब है. इसके अलावा कथित घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन समेत अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की भी जांच की जानी है. पुलिस ने इन बिंदुओं को जांच के लिए महत्वपूर्ण बताया. वहीं, नरेंद्र पवार के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए बचाव पक्ष की ओर से दलीलें पेश कीं. कथित तौर पर शिकायतकर्ता महिला के साथ हुई चैट को भी बचाव पक्ष ने अदालत के सामने रखा. नरेंद्र पवार पहले भी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर चुके हैं. अब भिवंडी कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद नरेंद्र पवार के खिलाफ पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं. मामले में सहआरोपी बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटील की भी पुलिस तलाश कर रही है. गौरतलब है कि मामले में लगाए गए आरोप अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं और जांच जारी है.
साझा करें:

More from मुंबई

मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1 करोड़ रुपये की सहायता देने का निर्णय–डिंपल मेहता महापौर
मुंबई

मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1 करोड़ रुपये की सहायता देने का निर्णय–डिंपल मेहता महापौर

28 सित॰ 2026
वोट चोरी के खिलाफ मीरा-भायंदर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
मुंबई

वोट चोरी के खिलाफ मीरा-भायंदर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

27 सित॰ 2026
दुष्काळ पर विजय पाने के लिए एकजुट प्रयास - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का संकल्प
मुंबई

दुष्काळ पर विजय पाने के लिए एकजुट प्रयास - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का संकल्प

27 सित॰ 2026
उत्तरी सागर पुलिस नाकाबंदी में हथियार तस्कर पकड़ा, 2 देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद
मुंबई

उत्तरी सागर पुलिस नाकाबंदी में हथियार तस्कर पकड़ा, 2 देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद

24 सित॰ 2026
डीजे की दहकाहट को आखिरकार मुंबई उच्च न्यायालय से ब्रेक मिला.
मुंबई

डीजे की दहकाहट को आखिरकार मुंबई उच्च न्यायालय से ब्रेक मिला.

24 सित॰ 2026
‘Rent a Garba Partner’ ऐप के नाम पर चल रहे कथित गोरखधंधे की जांच की सीपी से मांग- विधायक नरेंद्र मेहता
मुंबई

‘Rent a Garba Partner’ ऐप के नाम पर चल रहे कथित गोरखधंधे की जांच की सीपी से मांग- विधायक नरेंद्र मेहता

23 सित॰ 2026