भिवंडी में भाजपा द्वारा 'सेवा ज्योत यात्रा' का आयोजन
City News Mumbai••2 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में 'सेवा संकल्प माह' मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज देशभर में भाजपा द्वारा 'सेवा ज्योत यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। भिवंडी में बुधवार को यह सेवा ज्योत यात्रा शहर अध्यक्ष रवि सावंत और विधायक महेश चौघुले के नेतृत्व में आयोजित की गई। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा कनेरी स्थित महेश चौघुले के निवास स्थान पर संपन्न हुई।इस दौरान विधायक महेश चौघुले ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने सेवाकाल में आम जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है। 2047 तक 'विकसित भारत' नरेंद्र मोदी का सपना है और इसे साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एकजुट होकर मजबूती से उनके साथ खड़ा होना चाहिए। वहीं, शहर अध्यक्ष रवि सावंत ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां देश में नरेंद्र मोदी सभी वर्गों का विश्वास जीत रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष जाति और धर्म की राजनीति कर नागरिकों को भ्रमित करने का काम कर रहा है।इस अवसर पर निरीक्षक संजय वाघुले, महिला शहर अध्यक्ष कल्पना शर्मा, सुगंधा टावरे, ममता परमाणी, श्याम भोईर, मोहन कोंडा, विठोबा नाईक, नगरसेवक परेश चौघुले, दीपक मढ़वी सहित, महासचिव प्रवीण मिश्रा, उद्योग अघाडी अध्यक्ष उदयराज सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मंगेश यादव, महासचिव विनोद मौर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।