भिवंडी में रोजगार महाकुंभ: 600 में से 146 युवाओं को मिली नौकरी, 32 कंपनियां आईं
City News Mumbai••2 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
ईदगाह, फेणेपाडा और चाचा नेहरू स्कूल में लगाए गए थे शिविर, 379 युवा पहुंचे
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान महाराष्ट्र शासन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार महाकुंभ के तहत भिवंडी-निजामपुर मनपा के समाज कल्याण विभाग ने शहर में 3 जगह रोजगार मेले लगाए थे। ईदगाह के तकिया अमानी शाह आईटी आई,कामतघर फेणेपाडा की तेलगू समाज शिक्षण संस्था और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के चाचा नेहरू स्कूल स्थित संस्कार प्रतिष्ठान में यह शिविर हुए। मनपा के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी ने बताया कि मेले के लिए 600 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 379 प्रत्यक्ष उपस्थित हुए।उन्होंने बताया कि संस्कार प्रतिष्ठान, चाचा नेहरू स्कूल में 213 में से 178 की प्राथमिक चयन हुआ।जिसमें से 118 को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।इसी तरह तकिया अमानी शाह आईटीआई में 127 में से 28 को नियुक्ति पत्र मिला।इस तरह कुल 379 लोगो में से 146 को हाथों-हाथ नौकरी मिलने से लोगो में खुशी फैल गई।उन्होंने बताया कि मेले में दोधिया लि., ट्रायडेंट एच आर, प्रिकोन मैन पॉवर, श्री कृपा सर्विस, एलआईसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फ्लिपकार्ट, टोरंट पॉवर, हिताची कैश मैनेजमेंट समेत 32 बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था।इस दौरान समाज कल्याण प्रमुख मिलिंद पळसुले, सहायक आयुक्त गिरीश घोष्टेकर, कौशल्य विकास के वी.आर. पाटील, संस्कार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष और पूर्व सभापति एड. वैभव भोईर, नगरसेवक सुमित पाटील, निलेश चौधरी,पूर्व नगरसेवक हनुमान चौधरी, नगरसेविका रोमा आळशी, नेहा काठवले और मार्गदर्शक एड. हर्षल पाटील मौजूद रहे।