शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
जितिया व्रत पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का सांस्कृतिक आयोजन
जितिया व्रत पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का सांस्कृतिक आयोजन — photo 2
1/2
  1. होम
  2. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र

जितिया व्रत पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का सांस्कृतिक आयोजन

City News Mumbai•3 अक्टूबर 2026 को 01:27 pm बजे•4 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें



सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी: जितिया व्रत के पावन अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, भिवंडी शहर की ओर से लगातार चौथे वर्ष शनिवार को कामतघर स्थित गणपति विसर्जन घाट, मंगल भवन के समीप सांस्कृतिक एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष मंगेश लालमनी यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक भजन-कीर्तन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी हिस्सा लिया।

वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी ने कहा कि वराल देवी माता उनकी कुलमाता हैं। उन्होंने कहा कि जितिया के अवसर पर माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने माता से सभी व्रती महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता हर्षल पाटील ने आयोजन के लिए मंगेश लालमनी यादव को शुभकामनाएं दीं। वहीं वरिष्ठ नगरसेवक निलेश चौधरी ने कहा कि उत्तर भारतीय और बिहारी समाज पिछले 25 वर्षों से उनके साथ जुड़ा हुआ है और इस जुड़ाव को वे कभी नहीं भूल सकते।

उत्तर भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र के प्रभारी आर.डी. यादव और आमदार महेश चौगुले ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। महेश चौगुले ने कहा कि भाजपा देश के विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के विकास और संरक्षण को भी महत्व देती है।

भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष रवी सावंत ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के विभिन्न त्योहारों का आयोजन मंगेश यादव लगातार भिवंडी में करते हैं। इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में विशाल पठारे, चिराग गुप्ता, मनोज यादव, राजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही और भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लोगों ने आनंद लिया।
साझा करें:

More from महाराष्ट्र

भिवंडी में रोजगार महाकुंभ: 600 में से 146 युवाओं को मिली नौकरी, 32 कंपनियां आईं
महाराष्ट्र

भिवंडी में रोजगार महाकुंभ: 600 में से 146 युवाओं को मिली नौकरी, 32 कंपनियां आईं

1 अक्टू॰ 2026
पुणे-नागपूर के स्थानों पर महायुति में 'महाभारत'........!
महाराष्ट्र

पुणे-नागपूर के स्थानों पर महायुति में 'महाभारत'........!

1 अक्टू॰ 2026
भिवंडी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 21.82 लाख की ऑनलाइन ठगी
महाराष्ट्र

भिवंडी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 21.82 लाख की ऑनलाइन ठगी

29 सित॰ 2026
व्हाट्सएप ऑडियो से भिवंडी की राजनीति में हलचल।
महाराष्ट्र

व्हाट्सएप ऑडियो से भिवंडी की राजनीति में हलचल।

29 सित॰ 2026
गणपति मूर्तियों की विटंबना करने वाले मीरा-भायंदर महानगरपालिका प्रशासन का मनसे ने किया विरोध
महाराष्ट्र

गणपति मूर्तियों की विटंबना करने वाले मीरा-भायंदर महानगरपालिका प्रशासन का मनसे ने किया विरोध

27 सित॰ 2026
24 साल से कायम भाईचारे की मिसाल, मस्जिद के सामने गणेश प्रतिमाओं पर बरसे फूल
महाराष्ट्र

24 साल से कायम भाईचारे की मिसाल, मस्जिद के सामने गणेश प्रतिमाओं पर बरसे फूल

27 सित॰ 2026