महापौर डिंपल मेहता के गुजराती स्वागत पर विवाद, मराठी एकीकरण समिति और मनसे ने जताई आपत्ति
City News Mumbai••33 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
मीरारोड में पुलिस कमिश्नर का ऑपरेशन निर्मूलन कार्य्रकम
मीरा-भाईंदर, दि. 26 अगस्त (सिटी न्यूज़ मुंबई)
मीरा-भाईंदर पुलिस आयुक्तालय की ओर से भारतरत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में अमली पदार्थ विरोधी अभियान और साइबर अपराधों के खिलाफ जनजागृति के लिए ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे और पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महापौर डिंपल मेहता के पहुंचने पर सूत्रसंचालक ने उनका गुजराती भाषा में स्वागत किया। इस पर मराठी एकीकरण समिति और मनसे के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए सभागृह में ही विरोध दर्ज कराया।
कार्यकर्ताओं ने कहा, “यह महाराष्ट्र है, महापौर भी भाईंदर की हैं, फिर उनका स्वागत गुजराती में क्यों किया जा रहा है? स्वागत मराठी में किया जाना चाहिए।”
कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सूत्रसंचालक ने मराठी भाषा में महापौर का स्वागत किया। मराठी एकीकरण समिति के दीपेश सरोदे और प्रमोद पाटील सहित कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मराठी भाषा का सम्मान और उचित स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इस घटना को लेकर कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। मराठी भाषा के सम्मान को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से रखी।