रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
दुर्गा माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, गरबा-डांडिया में उत्साह
  1. होम
  2. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र

दुर्गा माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, गरबा-डांडिया में उत्साह

City News Mumbai•18 अक्टूबर 2026 को 12:26 pm बजे•12 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

ॐ जय बाबा मित्र मंडल की बंगाली पद्धति से दुर्गा पूजा, शहरभर में हो रही सराहना




सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान

भिवंडी के श्रीरंग नगर स्थित रवि पाटिल कंपाउंड में ॐ जय बाबा मित्र मंडल द्वारा आयोजित 19वां सार्वजनिक नवरात्र जागरण उत्सव श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बंगाली पद्धति से स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, मंडल द्वारा आयोजित गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंडल की आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों की शहरभर में सराहना हो रही है।
मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की महिषासुर मर्दिनी स्वरूप में आठ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, हनुमानजी, भगवान शंकर और विघ्नहर्ता गणेशजी की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। सभी प्रतिमाएं मिट्टी से निर्मित हैं और पूरे पंडाल को बंगाली परंपरा के अनुरूप सजाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे आरती और रात आठ बजे ढोल-हारमोनियम की संगत तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न दिनों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गरबा और डांडिया का आयोजन भी किया जा रहा है।
मंडल के कार्याध्यक्ष विजय मिश्रा और कोषाध्यक्ष राकेश केसरवानी ने बताया कि विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और जादूगर के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ और भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें मंडल के कार्यकर्ता सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
उत्सव को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष मंचल पांडे, रवि तिवारी, सुजीत तिवारी, व्यवस्थापक सुधाकर तिवारी, विनोद त्रिपाठी, रविंद्र तिवारी, राजेश शुक्ला, शिवचंद केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, चंचल पांडेय, पवन केसरवानी, सुनील जायसवाल, मोहित, रोहित, अमित केसरवानी और सुरेश, कल्लू वायरमैन सहित मंडल के अन्य सदस्य विशेष मेहनत कर रहे हैं।
साझा करें:

More from महाराष्ट्र

   स्वीकृत नगरसेवक के चयन पर समाजवादी पार्टी के 6 नगरसेवक निष्कासित
महाराष्ट्र

स्वीकृत नगरसेवक के चयन पर समाजवादी पार्टी के 6 नगरसेवक निष्कासित

16 अक्टू॰ 2026
भिवंडी मनपा में 9 स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति मंजूर, कांग्रेस में घमासान
महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा में 9 स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति मंजूर, कांग्रेस में घमासान

15 अक्टू॰ 2026
भिवंडी में कोर्ट के आदेश पर चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
महाराष्ट्र

भिवंडी में कोर्ट के आदेश पर चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

14 अक्टू॰ 2026
एसटी के ३,५०० एकर पर ९८ वर्ष का निजी दावा......?
महाराष्ट्र

एसटी के ३,५०० एकर पर ९८ वर्ष का निजी दावा......?

10 अक्टू॰ 2026
कम मुआवजे से नाराज किसानों ने चक्का जाम कर किया विरार-अलीबाग कॉरिडोर का विरोध
महाराष्ट्र

कम मुआवजे से नाराज किसानों ने चक्का जाम कर किया विरार-अलीबाग कॉरिडोर का विरोध

7 अक्टू॰ 2026
भिवंडी में भाजपा द्वारा 'सेवा ज्योत यात्रा' का आयोजन
महाराष्ट्र

भिवंडी में भाजपा द्वारा 'सेवा ज्योत यात्रा' का आयोजन

7 अक्टू॰ 2026