मुंबई: राज्य के मानसून के अंतिम चरण में फिर से मानसून ने जोर पकड़ा है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ इन तीनों विभागों के बांधों में पानी का भंडार बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश का इशारा दिया है।


