शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
वृद्धाश्रमों में टोरेंट पावर कर्मचारियों ने मनाया रक्षाबंधन, बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान
  1. होम
  2. मुंबई
मुंबई

वृद्धाश्रमों में टोरेंट पावर कर्मचारियों ने मनाया रक्षाबंधन, बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान

City News Mumbai•25 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे•125 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान
भिवंडी: टोरेंट पावर लिमिटेड के कर्मचारियों ने इस बार रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए अनोखे अंदाज में मनाया। 23 अगस्त, रविवार को कंपनी के कर्मचारी अपने परिवारों के साथ पडघा स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम, आनगांव के वनप्रस्थ वृद्धाश्रम और ठाणे के उपवन वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उनके साथ खुशियां साझा कीं।
कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं। महिला कर्मचारियों ने बुजुर्ग पुरुषों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिलाओं ने पुरुष कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया। बुजुर्गों ने कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया।
रक्षाबंधन के मौके पर वृद्धाश्रमों में गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। कर्मचारियों और बुजुर्गों ने इन गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रमों में उत्सव जैसा माहौल रहा और बुजुर्गों के चेहरों पर लंबे समय बाद खुशी और अपनत्व की झलक देखने को मिली।
टोरेंट पावर के जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी ने कहा कि कंपनी की जिम्मेदारी केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकार भी उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। त्योहार लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का अवसर देते हैं। इसी भावना के साथ कर्मचारियों ने प्रयास किया कि परिवार से दूर रह रहे बुजुर्ग रक्षाबंधन के मौके पर अकेलापन महसूस न करें और उनके साथ कुछ यादगार पल साझा किए जा सकें।
साझा करें:

More from मुंबई

मादक पदार्थों के अपराधों की अब होगी “फास्ट ट्रैक” सुनवाई!
मुंबई

मादक पदार्थों के अपराधों की अब होगी “फास्ट ट्रैक” सुनवाई!

7 अक्टू॰ 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन
मुंबई

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

7 अक्टू॰ 2026
पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना के भत्तों में सुधार
मुंबई

पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना के भत्तों में सुधार

6 अक्टू॰ 2026
जिला योजना के फंड को भी सूखा 'दिशा'.........! 30 नवंबर तक प्रशासनिक मंजूरी की अवधि बढ़ाई....; जलसंधारण, कृषि, स्वास्थ्य-शिक्षा के कार्यों को प्राथमिकता.....
मुंबई

जिला योजना के फंड को भी सूखा 'दिशा'.........! 30 नवंबर तक प्रशासनिक मंजूरी की अवधि बढ़ाई....; जलसंधारण, कृषि, स्वास्थ्य-शिक्षा के कार्यों को प्राथमिकता.....

6 अक्टू॰ 2026
सहकारी गृहनिर्माण संस्थाओं के स्व-पुनर्विकास पर विशेष मार्गदर्शन शिविर
मुंबई

सहकारी गृहनिर्माण संस्थाओं के स्व-पुनर्विकास पर विशेष मार्गदर्शन शिविर

4 अक्टू॰ 2026
सीजेपी को आंबेडकरी जनता और महाराष्ट्र से माफी माँगनी चाहिए.
मुंबई

सीजेपी को आंबेडकरी जनता और महाराष्ट्र से माफी माँगनी चाहिए.

4 अक्टू॰ 2026