भिवंडी की दो महिला डॉक्टरों को मिला ‘एपीजे अब्दुल कलाम सच्चा रत्न बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड
City News Mumbai••0 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
’
डॉ. इशरत मोमिन और डॉ. यासमीन शारिफ अंसारी का चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान, शुभचिंतकों ने दी बधाई
सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान भिवंडी : चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली भिवंडी की दो महिला चिकित्सकों डॉ. इशरत मोमिन और डॉ. यासमीन शारिफ अंसारी को ‘एपीजे अब्दुल कलाम सच्चा रत्न बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। दोनों डॉक्टरों को यह सम्मान मिलने से उनके शुभचिंतकों और चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर 15 अक्टूबर को भिवंडी के गोकुल नगर स्थित चैलेंज ग्राउंड में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एचबीटी के निदेशक एवं कार्यक्रम आयोजक यूसुफ मंसूरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में अंपा लेडीज विंग, भिवंडी की अध्यक्ष डॉ. इशरत मोमिन और डॉ. यासमीन शारिफ अंसारी को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए एचबीटी और मीडिया हब पत्रकार परिषद की ओर से ‘एपीजे अब्दुल कलाम सच्चा रत्न बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। दोनों महिला चिकित्सकों की इस उपलब्धि को चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सेवाओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। उनके सम्मानित होने पर सहयोगियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों डॉक्टरों को बधाई देने वालों में अल-फुरकान स्कूल के अध्यक्ष दयान वली जान शेख, डॉ. रिजवान, डॉ. इंतिखाब शेख, डॉ. आसिफ सैयद, डॉ. शमशगीर, डॉ. शम्सुद्दीन, डॉ. नसरीन जिया, डॉ. शाहिदा मारूफ, डॉ. नूर फातिमा, डॉ. परवीन अंसारी, डॉ. निहां अंसारी, डॉ. सबा दयान, डॉ. नसरीन इंतिखाब, डॉ. अब्दुल हफीज अंसारी, डॉ. जावेद अली खान, डॉ. तबरेज खान, डॉ. मोहम्मद असद, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. मोहम्मद मुकीम जामई और अंपा के अध्यक्ष डॉ. अफ्फान शामिल हैं। सभी शुभचिंतकों ने दोनों चिकित्सकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे आगे भी चिकित्सा क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज के लोगों को लाभान्वित करती रहेंगी।