बुधवार, 23 सितंबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकी

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
8.46 करोड़ की कारोबारी धोखाधड़ी का आरोप, कंपनी संचालकों पर केस दर्ज
  1. होम
  2. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र

8.46 करोड़ की कारोबारी धोखाधड़ी का आरोप, कंपनी संचालकों पर केस दर्ज

City News Mumbai•23 सितंबर 2026 को 01:40 pm बजे•1 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

2.50 करोड़ के 10 चेक दिए, 9 हुए बाउंस, 4.5 करोड़ चुकाने का लिखित वादा भी बेअसर


कच्चा माल खरीदने के लिए कारोबारी से पूंजी लेने का आरोप,व्यवसायियों में मचा हड़कंप

सिटी न्यूज़ मुंबई/गनी खान

भिवंडी के नारपोली थाना क्षेत्र में कारोबारी लेनदेन के नाम पर करीब 8.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। कच्चा माल खरीदने के लिए पूंजी की जरूरत बताकर एक कंपनी के माध्यम से माल खरीदने और बाद में उसका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर नारपोली पुलिस ने अपरन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता गौरव अनिल सिंघल (41) की आरोपियों से अगस्त 2024 में पहचान हुई थी। शिकायत में आरोप है कि आरोपियों की कंपनी को कच्चा माल खरीदने के लिए पूंजी की जरूरत थी। इसके बाद शिकायतकर्ता की कंपनी ने कच्चा माल खरीदकर अपरन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों को बेचने का कारोबारी समझौता किया। इसके बदले शिकायतकर्ता की कंपनी को 2.25 प्रतिशत कमीशन मिलना था, जबकि माल की रकम चुकाने के लिए आरोपियों को कुछ समय दिया गया था।शिकायतकर्ता के अनुसार, शुरुआत में कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन बाद में आरोपियों ने माल की रकम का भुगतान करने में कथित तौर पर टालमटोल शुरू कर दी। भुगतान के लिए आरोपियों ने 25-25 लाख रुपये के 10 चेक, कुल 2.50 करोड़ रुपये, दिए। इनमें से केवल एक चेक का भुगतान हुआ, जबकि बाकी चेक बाउंस हो गए।

4.5 करोड़ चुकाने का दिया था लिखित शेड्यूल

शिकायत में आगे कहा गया है कि 5 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच हुई बैठक में 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान 12 किस्तों में करने का लिखित शेड्यूल दिया गया था। आरोप है कि तय समय के बावजूद अब तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया गया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 10 अगस्त 2024 से 22 सितंबर 2026 के बीच हुए कारोबारी लेनदेन में आरोपियों ने उनकी कंपनी के साथ कुल 8,46,57,000 रुपये की धोखाधड़ी की।
मामला नारपोली पुलिस स्टेशन रहनाल बस स्टॉप स्थित दौलत कंपाउंड और काल्हेर के मारुति कॉम्प्लेक्स के पास के कारोबारी प्रतिष्ठान से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने अपरन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके संचालक आदित्य अरविंद अग्रवाल, अरविंद प्रेमनाथ अग्रवाल और गौतम अरविंद अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच प्रभारी पुलिस निरीक्षक मंदार लाड कर रहे हैं।
साझा करें:

More from महाराष्ट्र

नरेंद्र पवार की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, नियमित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई
महाराष्ट्र

नरेंद्र पवार की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, नियमित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई

23 सित॰ 2026
गणेश विसर्जन घाटों के रास्तों पर तुरंत जलाएं स्ट्रीट लाइट
महाराष्ट्र

गणेश विसर्जन घाटों के रास्तों पर तुरंत जलाएं स्ट्रीट लाइट

22 सित॰ 2026
2.92 करोड़ का बाजार वसूली ठेका फेल, अब पालिका की सीधी वसूली पर सवाल
महाराष्ट्र

2.92 करोड़ का बाजार वसूली ठेका फेल, अब पालिका की सीधी वसूली पर सवाल

22 सित॰ 2026
भिवंडी में पेट्रोल पंप पर साथी कर्मचारी के हत्या के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र

भिवंडी में पेट्रोल पंप पर साथी कर्मचारी के हत्या के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार

21 सित॰ 2026
चिकन खाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी को जिंदा जलाया
महाराष्ट्र

चिकन खाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी को जिंदा जलाया

21 सित॰ 2026
भिवंडी में ‘टोरेंटचा बाप्पा’ के 20 साल पूरे
महाराष्ट्र

भिवंडी में ‘टोरेंटचा बाप्पा’ के 20 साल पूरे

21 सित॰ 2026