त्योहारों से पहले लखनऊ में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद - 50 किलो लहन नष्ट
City News Mumbai••9 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना लखनऊ। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव आबकारी उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा व जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश पर लखनऊ जोन में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।
यह अभियान संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन सुभाष चंद्र सोनकर, उप आबकारी आयुक्त प्रभार प्रदीप दुबे के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह सचान के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
*अभियान की मुख्य कार्रवाई:*
*रहीमाबाद में छापेमारी:* आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मलिहाबाद अखिलेश चौधरी ने स्टाफ व थाना रहीमाबाद पुलिस के साथ ग्राम औलियाखेड़ा व आसपास के बागों में दबिश दी। मौके से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 50 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*शराब दुकानों का निरीक्षण:* सेक्टर-10 की आबकारी निरीक्षक नेहा कुमारी ने किशोरगंज, न्यू पारा रोड, लक्ष्मण विहार पारा रोड स्थित देशी शराब दुकानों और पारा रोड कंपोजिट शॉप का आकस्मिक निरीक्षण किया।
*बार व रोड चेकिंग:* सेक्टर-4 के निरीक्षक अरविन्द पाल बघेल ने बार लाइसेंसों की जांच की, जबकि सेक्टर-11 के राहुल सिंह व क्षेत्र-3 के राम श्याम त्रिपाठी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात्रिकालीन रोड चेकिंग अभियान चलाया।