बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Englishहिन्दीMarathi
सिटी न्यूज़ मुंबई
सिटी न्यूज़ मुंबई
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास
टॉपराष्ट्रीयमुंबईराजनीतिखेलस्वास्थ्यप्रौद्योगिकीअपराधइतिहास

सिटी न्यूज़ मुंबई

मुंबई की हर खबर, सबसे पहले

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • मराठी (Marathi)

हमें फॉलो करें

Email: citynewsmumbai@gmail.com

Phone: 9869128483

© 2026 City News Mumbai. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
“नाट्यगृह के एसी की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है, इसलिए मैं महानगरपालिका को भीख के रूप में 100 रुपये की मनी ऑर्डर भेज रहा हूं।
  1. होम
  2. मुंबई
मुंबई

“नाट्यगृह के एसी की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है, इसलिए मैं महानगरपालिका को भीख के रूप में 100 रुपये की मनी ऑर्डर भेज रहा हूं।

City News Mumbai•30 अगस्त 2026 को 01:08 pm बजे•107 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

मीरा-भायंदर में गणेशोत्सव का गौरव, विजेताओं का सम्मान; नाट्यगृह की बदहाली पर मंत्री सरनाईक का पालिका पर सीधा निशाना

मीरा-भायंदर, दि. 30 अगस्त 2026 (सिटी न्यूज़ मुंबई)
प्रताप सरनाईक फाउंडेशन और शिवसेना मीरा-भायंदर शहर की ओर से शहीद मेजर कौस्तुभ राणे की स्मृति में आयोजित ‘गणपति सजावट प्रतियोगिता 2025’ का पुरस्कार वितरण समारोह मीरा रोड पूर्व स्थित गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर नाट्यगृह में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विजेताओं का सम्मान किया गया। हालांकि, नाट्यगृह का एसी बंद होने और भीषण गर्मी के कारण कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री तथा धाराशिव जिले के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने नाट्यगृह की बदहाली को लेकर मीरा-भायंदर महानगरपालिका प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

पर्यावरणपूरक गणेश सजावट को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों में साईनाथ मित्र मंडल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये और सम्मानचिह्न दिया गया। शीतल नगर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, जबकि शांतीनगर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, सेक्टर-2 को तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये और सम्मानचिह्न प्रदान किया गया। वहीं गर्जना मित्र मंडल को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा 10 अन्य सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को भी 10-10 हजार रुपये और सम्मानचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

घरेलू गणेश सजावट प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रभाग के कुल 272 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय 3 हजार, तृतीय 2 हजार और प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 1 हजार रुपये तथा सम्मानचिह्न प्रदान किए गए।

नाट्यगृह का एसी बंद, मंत्री सरनाईक ने पालिका को घेरा

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान नाट्यगृह में एसी बंद होने के कारण गर्मी से परेशान नागरिकों को देखकर मंत्री सरनाईक ने पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 200 करोड़ रुपये से अधिक के निधि से तैयार किए गए लता मंगेशकर नाट्यगृह और हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे कलादालन को महानगरपालिका को सौंपा गया है।

सरनाईक ने आरोप लगाया कि नाट्यगृह से हर साल करोड़ों रुपये की आय होने के बावजूद वहां आने वाले दर्शकों को गर्मी में बैठना पड़ रहा है, जबकि अधिकारियों और पदाधिकारियों के कार्यालयों में एसी की सुविधा उपलब्ध है।

मंत्री ने पालिका प्रशासन पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि “नाट्यगृह के एसी की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है, इसलिए मैं महानगरपालिका को भीख के रूप में 100 रुपये की मनी ऑर्डर भेज रहा हूं।”

उन्होंने उपस्थित नागरिकों और प्रतियोगिता के विजेताओं से भी अपील की कि वे अपनी पुरस्कार राशि में से 100 रुपये महानगरपालिका को मनी ऑर्डर के जरिए भेजें, ताकि नाट्यगृह की मरम्मत के लिए पैसे जुटाए जा सकें।

नाट्यरसिकों की ओर से भी नाट्यगृह की अव्यवस्था को लेकर शिकायतें मिलने का दावा किया गया। लंबे समय से एसी और अन्य सुविधाओं की समस्या को लेकर नागरिकों में नाराजगी है। मंत्री सरनाईक ने महानगरपालिका के इस रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

साझा करें:

More from मुंबई

अनधिकृत फ्लैटों की रजिस्ट्री पर लगाम! बिल्डर-राजनेता-अधिकारियों के गठजोड़ की भी हो जांच
मुंबई

अनधिकृत फ्लैटों की रजिस्ट्री पर लगाम! बिल्डर-राजनेता-अधिकारियों के गठजोड़ की भी हो जांच

14 अक्टू॰ 2026
 मीरा-भायंदर में सेवा संकल्प अभियान को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद, 561 अर्जों पर कार्रवाई
मुंबई

मीरा-भायंदर में सेवा संकल्प अभियान को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद, 561 अर्जों पर कार्रवाई

14 अक्टू॰ 2026
आज राहुल गांधी से जुड़ी प्रमुख माँगें सामने  राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया
मुंबई

आज राहुल गांधी से जुड़ी प्रमुख माँगें सामने राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया

12 अक्टू॰ 2026
एसआयआर से कांग्रेस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का घेरा...!
मुंबई

एसआयआर से कांग्रेस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का घेरा...!

10 अक्टू॰ 2026
मादक पदार्थों के अपराधों की अब होगी “फास्ट ट्रैक” सुनवाई!
मुंबई

मादक पदार्थों के अपराधों की अब होगी “फास्ट ट्रैक” सुनवाई!

7 अक्टू॰ 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन
मुंबई

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

7 अक्टू॰ 2026